पिथौरागढ़, अप्रैल 15 -- मुनस्यारी। विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का भूगर्भीय जांच न होने से आक्रोशित ग्रामीण आगामी 17 अप्रैल को तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को युकां जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बोना, गोल्फा, तोमिक, आलम, पत्थरकोट, भैंसखाली, रतगडी, जोशा, मर्तमा, मालुपाती, धापा, टांगा, बिंदी, गीखू, झापुली आदि गांवों की भूगर्भीय जांच की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र कोई सुध नहीं ले रहा है। कहा कि प्रशासन की अनदेखी से आहत होकर ग्रामीणों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में हरीश सिंह, मनोज कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.