रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के मृत कर्मियों के आश्रितों का बेमियादी अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनुकंपा पर नौकरी और पारिवारिक पेंशन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं आश्रितों के परिवार से संबद्ध चार महिलाओं की दोपहर में तबीयत खराब होने लगी। रजनी तिर्की, इंदू गाड़ी, चुनिया देवी व रीमा कुमारी बेहोश हो गईं। महिलाओं के बेहोश होने पर वहां मौजूद अन्य आश्रित परिवार के बीच परेशान हो गए। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी देर रात तक अस्पताल में इलाजरत थीं। निगम परिसर में रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर 21 से अधिक आश्रित परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर हैं। इनकी मांग राज्य सरकार के कर्मियों की विधवा व आश्रित को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने, अनुकंपा के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.