चंदौली, दिसम्बर 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर बुधवार को वनाधिकार कानून के तहत वन विभाग के खिलाफ भाकपा माले 48 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया। इस दौरान दाखिल दावों को मान्यता देने, आदिवासी-बनवासी समुदायों को बेदखली से संरक्षण, गोंड आदिवासी समाज को अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी करने व वन विभाग की मनमानी पर रोक लगाने सहित कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य कॉमरेड रामप्यारे राम ने कहा कि यह भूख हड़ताल वन विभाग के मनमानेपन के खिलाफ चेतावनी है। आरोप लगाया कि बड़े वन-भू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। जबकि पुश्तों से बसे तथा खेती कर रहे आदिवासी-परंपरागत वन निवासियों को उनकी जमीन और मकान से बेदखल किया जा रहा है। वन भूमि पर कब्जे का विरोध करने वाले राजन...