चंदौली, दिसम्बर 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के अप डिपार्चर स्थित क्रूसेल लॉबी के समीप बुधवार को दूसरे दिन भी लोको पायलटों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर लोको पायलट 48 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किये है। इस दौरान लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस क्रम में दूसरे दिन भी रनिंग रूमों में खाना नहीं बना। धरना प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया लोको रर्निग स्टाफ एसोसियशन अलारसा रेल प्रशासन के खिलाफ देशभर में बीते मंगलवार की सुबह 10 बजे से 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू की गई थी। भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। है। भूख हड़ताल के दौरान 555 सहित सभी रनिंग रूमों के मेस में खाना नहीं बना। इस दौरान टीए के सापेक्ष माइलेज भत्ता में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, 46 घंटा विश्राम, किमी भ...