हजारीबाग, फरवरी 10 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी में कोल कंपनियों की वजह से जंगल कट रहे हैं। जंगली पशुओं का जीना दूभर हो गया है। भूख-प्यास बुझाने के लिए मंगलवार सुबह भटककर एक हिरण नवाखाप गांव के पास कुरकुटिया टांड के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। जहां कुत्तों के झुंड ने हिरण को अपना शिकार बनाने के लिए उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुत्तों ने हिरण को लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही हिरण को कुत्तों के झुंड से बचाया गया और सुरक्षित गांव में लाया गया। बाद में वन विभाग के पदाधिकारी को सूचना दी गई। वन विभाग के पदाधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विगत कुछ वर्षों से कोल माइंस खुलने के कारण लगातार वन्य जीव-जन्तु मानव आबादी वाले क्षेत्रों में भटककर आने ...