चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली, संवाददाता। माह-ए-रमजान की शुरूआत होने के साथ ही इबादतों और कुरआन की तिलावतों का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को पहले दिन रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर इबादत में मशगूल रहे। वहीं शाम को मुकर्रर वक्त पर पकवानों से सजे दस्तरखान पर एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इफ्तार का दौर मस्जिदों, घरों और दुकानों में चला। इसके बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा किया। साथ ही मगफिरत और देश के अमन-चैन की दुआएं की। इससे मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी रौशन हो गए हैं। वहीं देर रात तक चहल-पहल देखने को मिल रही है। मुकद्दस रमजान माह को तीन असरों में बांटा गया है। पहला असरा रहमत, दूसरा असरा बरकत और तीसरा असरा मगफिरत का है। गुरुवार को पहला असरा रहमत का शुरू हो गया। साथ ही रोजेदार पांचों वक्त की नमाज, तरावीह की नमाज, इबादत और कुरआन की तिलावत करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.