पाकुड़, मार्च 5 -- महेशपुर। प्रखंड भर में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौथे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग भी 30 डिग्री के तापमान व 13 घंटे तक भूखा-प्यासा रहकर लोग रोजा करने में पीछे नहीं हट रहे है। मुस्लिम समुदाय का यह पवित्र महिना है। इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित जामे मस्जिद के इमाम अबुल बसर ने बताया कि रमजान का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पवित्र पर्व होता है। रमजान रहमत, इबादत और नेकी का मुकद्दस महीना होता है। माह-ए-रमजान में जरूतमंदों के बीच जकात व फितरा दान करते है। जकात फर्ज है तो फितरा वाजिब है। इमाम ने बताया कि सबसे पहले आसपास के लोगों का ख्याल रखें। अगर आपके समाज में कोई गरीब या जरुरतमंद है, तो सबसे पहले उसकी मदद करें। रोजा व नमाज के साथ आसपास के लोगों का ख्याल रखना भी सवाब है। इस्लाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.