नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी महिला ने भूखंड बेचने का झांसा देकर 38 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नोएडा सेक्टर-135 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले मनीष कुमार अवस्थी ने न्यायालय को बताया कि उनकी पत्नी को नोएडा में एक भूखंड खरीदना था। भूखंड खरीदने को लेकर कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात नोएडा चौड़ा रघुनाथपुर की रहने वाली आरती से हुई। महिला आरती ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण से उन्हें एक भूखंड आवंटित हुआ है, लेकिन प्राधिकरण के कुछ रुपये बकाया हैं। प्राधिकरण के रुपये जमा करने की शर्त पर दोनों पक्षों के बीच भूखंड को लेकर 48 लाख रु...