नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, संवाददाता। भूखंड दिलाने के नाम पर दंपति से करीब साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर फेज-2 पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-70 निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और नोएडा सेक्टर-62 में नौकरी करते हैं। उन्हें एक भूखंड खरदीना था। इस सिलसिले में 27 जून 2024 को पत्नी रुकमणि दो डीलर से मिली। इसमें एक डीलर फिरासत और दूसरा शाहनवाज था। दोनों ने सलारपुर खादर में करीब 107 वर्ग गज का भूखंड दिखाया। फिरासत ने वादा कि भूखंड का 30 प्रतिशत जमा करने पर वह रजिस्ट्री करा देगा। इस पर सहमति बनी और उन्होंने आठ लाख 30 हजार 600 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिए। इसमें एक लाख पांच हजार रुपये डीलर को दिए और बाकी सात लाख 25 हजार रुपये मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.