गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- 55 सौ प्रति गज के हिसाब से सौदा हुआ न जमीन दी और न ही रुपये वापस किए गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर क्षेत्र में 50 वर्ग गज भूखंड देने का सौदा कर 90 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुरानी कुंडली दिल्ली के रहने वाले विजय कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उन्होंने 23 जनवरी 2017 को साईं प्रोपर्टीज एंड कालोनाइजर नवाब सिंह से 50 वर्ग गज का खाली भूखंड 55 सौ रुपये प्रति गज के हिसाब से लेने का सौदा तय किया। यह भूखंड किस्तों पर लेना तय हुआ। इसी दिन नवाब सिंह को 15 सौ रुपये देकर भूखंड की बुकिंग कराई, जिसकी रसीद भी दी। फिर 14 मार्च 2027 को 50 हजार, 11 दिसंबर 2017 को 40 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब होने और फिर कोविड के कारण किस्त नहीं दे सके। इसके बा...