नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा। भूखंड के विवाद में गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत में आगाहपुर गांव निवासी विकास कुमार ने बताया कि बीते रविवार को वह दोस्त सतेंद्र को लेकर अपने रिश्तेदार मोहित कुमार के सेक्टर-130 स्थित भूखंड पर गए थे। वहां पर वाजिदपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ आया। उसने मोहित के भूखंड को अपना बताकर खाली करने को कहा। विरोध करने पर उसने शिकायतकर्ता और उसके साथी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.