गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- -चार लोगों से दो प्लॉट का सौदा कर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने वसूली थी एडवांस में रकम -डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद नंदग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर चार लोगों से साढ़े 22 लाख रुपये हड़पकर प्रॉपर्टी डीलर फरार हो गया। काफी प्रयासों के बाद भी आरोपी का पता नहीं लगने पर पीड़ितों ने डीसीपी नगर से गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नंदग्राम के साईं एनक्लेव में रहने वाले प्रवीन कुमार का कहना है कि उनकी और उनके जानकार राजकुमार की मुलाकात कुछ समय पहले विवेक सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह गाजियाबाद में लंबे समय से प्लॉटों की खरीद-...