गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में भूखंड का सौदा कर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शक्ति खंड चार में रहने वाले दिशान अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने साकेत बिहारी से एक प्लॉट का सौदा किया था। इसके लिए टोकन मनी के रूप में पांच लाख रुपये दिए थे। दिनेश के अनुसार वह प्लॉट की बाकी रकम लोन के जरिए चुकाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने साकेत बिहार से बैंक लोन करवाने के लिए प्लॉट के कागजात लिए। सौदे के दौरान यह तय हुआ था कि यदि लोन नहीं हुआ तो टोकन मनी वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कागज बैंक में लगाए तो वह फर्जी पाए गए, जिसके कारण लोन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने साकेत से रकम वापस मांगी। आरोप है कि साकेत बिहारी ने धमकी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्त...