मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की क्षति को कम करने और आम लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा (15 से 28 जनवरी) के तहत मंगलवार को मुंगेर में जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डीएम निखिल धनराज ने कलेक्ट्रेट परिसर से भूकम्प जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ टीम एवं प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा भूकम्प एवं अन्य आपदाओं की स्थिति में घायल या अचेत व्यक्ति को सीपीआर देने की विधि, भूकम्प से पहले की तैयारी, तथा भूकम्प के दौरान क्या करें और क्या न करें से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही भूकम्प से बचाव एवं जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिससे आमजन को सरल और प्रभावी ढंग से संदेश दिया जा सके। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.