पटना, फरवरी 23 -- भूकंप से बचाव के लिए पटना के बड़े भवनों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों व महत्वपूर्ण स्थलों में एक साथ मॉक ड्रिल किया जाएगा। इससे भूकंप हादसे के बाद जरूरत पड़ने वाली विभिन्न तैयारियों का रिहर्सल किया जाएगा। मॉक ड्रिल दो स्तरों पर होगा। पहले 25 फरवरी को समाहरणालय भवन में विभिन्न विभागों के साथ तैयारी बैठक (टेबल टॉप एक्सरसाइज) का आयोजन होगा। 26 फरवरी को समाहरणालय भवन, जेडी वीमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस, जेपी सेतु, गांधी मैदान, बिस्कोमान भवन और सिटी सेंटर मॉल में भूकंप का मॉक ड्रिल आयोजित होगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा भूकंप को देखते हुए टैबल टॉप अभ्यास और मॉक अभ्यास के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उसी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.