भभुआ, जनवरी 15 -- कैमूर में 15 से 28 जनवरी तक प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा जागरूकता अभियान पेंटिंग, निबंध, लेखन, वाद-विवाद, क्विज कॉम्पिटिशन प्रतियोगिताएं होंगे, प्रभातफेरी भी () भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इसको लेकर जिले में 15 जनवरी से 28 जनवरी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अफसरों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान जीवन रक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना है। आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कैमूर भूकंपीय क्षेत्र मध्यम जोखिम की श्रेणी में है। ऐसे में पुरानी इमारतों और असुरक्षित निर्माण के कारण होने वाले नुकसान को केवल पूर्व-तैयारी और सही जानकारी से ही कम किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.