आरा, जनवरी 16 -- - भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई - आरा, हमारे संवाददाता। भूकंप सुरक्षा पखवारा के लिए जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को एडीएम डॉ शशि शेखर की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 15 - 28 जनवरी तक मनाया जाएगा। जागरूकता रैली प्रमुख मार्गों एवं चौक- चौराहों से होकर गुजरी। कार्यक्रम के दौरान भूकंप के समय 'क्या करें एवं क्या न करें' से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाना, क्षमतावर्धन करना तथा आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करना है। भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.