पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भूकंपीय जोखिम को कम करने और आम जनमानस को सुरक्षित रहने के तरीकों से अवगत कराने के लिए गुरुवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15 जनवरी से 28 जनवरी) का शुभारंभ किया गया। जिलापदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा भूकंप सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एवं एडीएमओ पूर्णिया सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। यह जागरूकता रथ एवं गहन जन-संपर्क कार्य जिला के विभिन्न सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को भूकंप सुरक्षा से संबंधित ऑडियो-विजुअल संदेशों और पम्फलेट्स के माध्यम से जागरूक करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा से सुरक्षा और जानकारी में ही है बचाव के संदेश को घर-घर पहुंचाना है। 15 जनवरी से 28 जनवरी के बीच विभिन्न विद्यालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.