सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा, हिटी। भूकंप आपदा के दौरान विभिन्न हितकारको के द्वारा प्रभावी एवं समन्वित रिस्पॉन्स के उदेश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,न्यू दिल्ली के सहयोग से सहरसा सहित राज्य अंतर्गत अन्य 22 जिलों में भूकंप परिदृश्य पर भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारु संचालन बिंदु पर विचार विमर्श के लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निदेशानुसार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया की सहरसा जिलांतर्गत कुल पांच चयनित स्थलों पर 26 फरवरी को पूर्वाह्न:8:00 बजे से पूर्वाह्न:9.30 बजे तक भूकंप परिदृश्य पर भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन के सहयोग किया जाएगा।शहर के जिला स्कूल, सदर अस्पताल,जिला खेल कार्यालय, 4ह...