किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज। जिलाधिकारी, किशनगंज द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15-28 जनवरी, 2026) का शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाना एवं आपदा से निपटने हेतु तैयारियों को सुदृढ़ करना है। भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में ई-रिक्शा आधारित प्रचार वाहन, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट एवं बैनर के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। यह पखवाड़ा जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.