देहरादून, नवम्बर 15 -- रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज में प्रशासन की ओर से शनिवार को भूकंप आने की मॉक ड्रिल की गई। इसके लिए बचाओ व राहत कार्यों को परखा गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट व तहसीलदार विकास अवस्थी आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सिविल अस्पताल से एंबुलेंस के साथ दो टीम मौके पर पहुंची। रिस्पांस टाइम भी परखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...