सीवान, नवम्बर 16 -- बड़हरिया। प्रखंड़ के तमाम सरकारी स्कूलों में सुरक्षित शनिवार को लेकर बच्चों को आपदा से बचने का बेहतर तरीका बताया गया। जिसमें शनिवार को बच्चों को चेतना सत्र के दौरान भूकंप से बचने के जानकारी दी गई । फोकल शिक्षकों ने भूकंप से कैसे बचेंगे इसकी मॉक ड्रिल कर बचने की बेहतर जानकारी दिया। हेडमास्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। जिससे बचने के लिए बच्चों को जागरूक होना जरूरी है। भूकम्प के दौरान घबड़ाना नहीं चाहिए। घर के कोने में किसी मजबूत लकड़ी से बने समान के नीच छुपना चाहिए। संभव हो तो घर से बाहर तुरंत निकल जाना चाहिए। अगर स्कूल में भूकंप का झटका महसूस हो तो बेंच या टेबुल के नीच सर पर बसता को रखकर छुप जाना चाहिए। मौके पर जितेंद्र कुमार, सूर्यदेव राम, प्रदीप मंडल, दिलनवाज़ अहमद, जेपी गुप्ता, राजाराम मांझी,...