सीवान, जनवरी 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन की देखरेख में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ विधिवत रूप से गुरुवार से हो गया। 15 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलने वाले भूकंप सुरक्षा पखवारे के दौरान लोगों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के प्रति जागरूक करना व बचाव के तरीकों से अवगत कराना है। आमलोगों के साथ ही छात्रों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसी के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से भूकंप सुरक्षा पखवारे की शुरुआत करते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को रवाना किया। जागरुकता रथ जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश देगा। इस दौरान कला जत्था के महिला-पुरुष कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से भूकं...