धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। भूईफोड़ मंदिर में बुधवार को माघी पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। भारत सेवाश्रम संघ ने स्वामी प्रणवानंदजी महाराज की 130वीं जयंती का आयोजन किया। सुबह में दीप जलाकर पूजा-अर्चना हुई। वैदिक विश्व शांति यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कुषाण, राजदीप व जागृत समेत अन्य भक्तों ने भजन कीर्तन किया। दोपहर में मंदिर परिसर में खिचड़ी और खीर भोग का वितरण किया गया। स्वामी प्रयाग आत्मानंद, शुभो मित्र, पुजारी अक्षय आचार्य, हिमांशु बैनर्जी, सुबोध पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ विद्युत गुहा, ललित कटेशरिया, रेखा मंडल, संजय सेनगुप्ता, कंसारी मंडल, खेदन महतो, डोरा मंडल, समर बनर्जी, सुशांत सरकार के साथ हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.