गोपालगंज, जनवरी 31 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो मवेशी पालकों के मवेशियों की चोरी कर ली। इस मामले को लेकर भुसाव गांव निवासी रामाशंकर चौधरी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रामाशंकर चौधरी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे उनके घर के पास बंधे एक भैंस, एक गाय और एक बछड़ा, जबकि उसी गांव के नथुनी चौधरी की एक भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...