गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में रविवार की रात सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसा गांव में बनाए गए ऊंचे ब्रेकर को पार करते समय हुआ। ब्रेकर पार करते समय महिला बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ऊंचे ब्रेकर के कारण कई बार हादसा हो चुका है। वहीं प्रशासन है कि उसकी कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिनोद साह अपनी पत्नी कुसुम देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) को बाइक पर बैठाकर गोपालगंज शहर से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने गांव भुसाव पहुंचे और पहले ब्रेकर को पार किया, उसके तुरंत बाद दूसरे ब्रेकर पर उनकी पत्नी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। गिरते ही कुसुम देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.