समस्तीपुर, फरवरी 20 -- उजियारपुर, निसं। अंगारघाट पुलिस ने एक भुसकार से विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान दो धंधेबाज को भी मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान अंगारघाट थाना के डढ़िया असाधर वार्ड 6 निवासी रामसकल राय का पुत्र अशोक राय व उमेश राय का पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। छापेमारी में 18 बोतल मैक डॉवल विदेशी शराब जब्त किया गया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमाशु कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर एक भुसकार (भूसे का स्टॉक) में की गई छापेमारी में उपरोक्त शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी शराब के धंधे में जेल जा चुका है। दूसरी ओर उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर थानाध्...