रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा ब्लॉक में गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ की खटीमा इकाई का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें भुवन चंद्र कलोनी अध्यक्ष और गोकुलानंद कापड़ी मंत्री बने। इससे पहले, पुरानी कार्यकारिणी ने दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश राय ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा तथा निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य प्रतापपुर मुन्नालाल सरोज की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। पर्यवेक्षक के रूप में पवन कुमार दुबे एवं नरेंद्र सिंह दिगारी शामिल रहे। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष और मंत्री के अलावा मनोज गुणवंत उपाध्यक्ष, मनीषा कल्पासी महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद फिरोज संयुक्त मंत्री, ह...