कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। दक्षिण पूर्वी रेलवे में होने वाले मेंटेनेंस के काम की वजह से कानपुर से होकर चलने वाली पांच ट्रेनें 21 से 28 दिसंबर तक देरी से चलाई जाएगी। 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 21 और 23 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से तीन घंटे और 26 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को भुवनेश्वर से चार घंटे, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को नई दिल्ली स्टेशन से एक घंटा, 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 24 दिसंबर को पुरी स्टेशन से पांच घंटे, 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 24 को भुवनेश्वर से चार घंटे और 28 दिसंबर को दो घंटे की देरी से चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...