रामगढ़, फरवरी 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अंबेडकर विकास विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को अंबेडकर स्थल भुरकुंडा में संत शिरोमणि रैदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत पुरोहित शिवनंदन दास और यजमान ज्ञानी राम ने पूजा-अर्चना कर की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मनोज राम ने अंबेडकर स्थल पर स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां सभा को संबोधित करते हुए मनोज राम ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से महान बनता है। संत शिरोमणि रैदास ने अपने श्रेष्ठ कर्म, भक्ति और मानवतावादी विचारों के बल पर समाज में अमिट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि संत रैदास द्वारा दिखाए गए मार्ग ...