रामगढ़, दिसम्बर 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा सयाल मोड़ शीतला मंदिर के समीप रहने वाले मखु राम के बंद मकान में शनिवार को आग लग गई। घटना सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे की है। मखु राम, उनकी पत्नी और दोनों बेटियां सुनीता व बिंदा अपने-अपने काम पर घर से निकले हुए थे। सुबह करीब 10 बजे उन्हें घटना के बावत जानकारी मिली। गृहस्वामी मखु राम के अनुसार आगजनी की घटना में जेवर के अलावा करीब 11 हजार रुपए के साथ कई घरेलू सामान और महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक हो गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लगी है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक रोशनलाल चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। घटना पर उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...