रामगढ़, दिसम्बर 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को भुरकुंडा बिरसा चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर पहले उसे फांसी दी और इसके बाद पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या बेहद निंदनीय है और यह दर्शाता है कि वहां अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक कट्टरपंथी तत्वों की ओर से लगातार हिंसा की जा रही है, जिस पर बांग्लादेश सरकार का मूकदर्शक बना रहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.