औरंगाबाद, जून 6 -- गोह थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव में पिछले दिनों हुई हिंसक घटना में अब तक दो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं, जबकि तीसरी प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना को लेकर अब भी गांव में तनाव कायम है। स्थानीय निवासी अमरेश सिंह की पत्नी मिनती देवी ने पहली प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें 47 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मिनती देवी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पिकअप वैन लेकर गली से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट करने की कोशिश की। बेटे के भागकर घर पहुंचने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ उनके घर पर हमला बोल दिया। गाड़ी के शीशे तोड़े, पथराव किया और फायरिंग की। दूसरी प्राथमिकी गोह थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने दर्ज की है जिसमें दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस की मौजूदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.