रामगढ़, दिसम्बर 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुामर से मिला। इस दौरान एक ज्ञापन सह मांग-पत्र दे कर विजय ज्वेलर्स लूटकांड के अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति कहा कि भुरकुंडा के विजय ज्वेलर्स में 20 दिसंबर की शाम को भीषण डकैती हुई थी। इस बाबत भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की ओर से गत 24 दिसंबर को भुरकुंडा के थाना प्रभारी को छह सूत्री मांग-पत्र सौंपी गई। इसके माध्यम से अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति और नकद राशि को बरामद कर पीड़ित दुकानदार को वापस सौंपने, भुरकुंडा बाजार के तमाम दुकानदारों, व्यवसायियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करने, भुरकुंडा के सभी चौक, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दुकानदार य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.