रामगढ़, नवम्बर 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के रिहायशी जवाहरनगर कॉलोनी में नाना सत्यनारायण प्रसाद के सानिध्य में रहकर पढ़ाई करने वाले निशांत प्रसाद ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निशांत के चयन से परिवार और क्षेत्र में हर्ष की लहर है। मूल रूप से हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड के हेसलोंग गांव निवासी निशांत के पिता नरेश प्रसाद व्यवसायी हैं, जबकि माता रजनी देवी गृहिणी हैं। निशांत का बचपन भुरकुंडा में बीता। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा गिद्दी डीएवी स्कूल से पास की। इसके बाद डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, रांची से इंटर की शिक्षा पूरी की। रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। दिल्ली में कोचिंग के दौरान कोविड-19 महामारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.