बदायूं, जनवरी 21 -- बदायूं, संवाददाता। बाजार में बिकने वाला भुना हुआ पीला चना खाते हैं तो सावधान हो जायें और सोच समझकर ही खरीदें और खायें। बाजार में जो हल्दी कर में भुना हुआ बिकने वाले चना पर हल्दी नहीं कैमिकल्स है जो आपकी सेहत को खराब कर सकता है। ऐस हम नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट कह रही है। उझानी के दो होलसेलर से पूरे जिले में भुना चना सप्लाई होता है। पिछले दिनों इन दोनों होलसेलरों से लिया गया चना का सैंपल फेल हो गया है। राजकीय लैब ने चना पर लगा हल्की नहीं पीला रंग कैमिकल्स वाला बताया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों व्यापारियों को नोटिस दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से उझानी के दो व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। अब न्यायालय में कार्रवाई ले जाने की प्रक्रिया चल रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव...