बरेली, फरवरी 15 -- फरीदपुर/भुता। यात्रियों को लेकर बीसलपुर जा रही बरेली डिपो की रोडवेज बस भुता में खराब हो गई। जिसकी वजह से बरेली बीसलपुर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बस को हटाकर जाम खुलवाया। भुता में बरेली-बीसलपुर रोड पर अतिक्रमण होने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। शनिवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर बीसलपुर जा रही थी। वह भुता से निकल रही थी। पेट्रोल पंप के सामने अचानक बस बीच रोड पर खराब हो गई। इस वजह से पूरा हाईवे बंद हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मैकेनिक बुलाकर बस को दो घंटे बाद हटाया। इस दौरान रोड पर लंबा जाम रहा। कस्बे के लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...