रामपुर, जनवरी 17 -- शाहबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा बुधवार को हुआ था। एक वृद्ध की उसी रोज हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई थी। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बुधवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में भुड़ासी गांव के पास हुआ था। मधुकर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय राकेश और विजयपाल (30) बाइक से जा रहे थे। दूसरी ओर भुड़ासी गांव निवासी रूप सिंह अपनी ई-रिक्शा में संभल के धनुपुरा गांव निवासी कृष्णपाल (60) को लेकर जा रहा था। भुड़ासी गांव के पास ही बाइक और ई-रिक्शा टकरा गईं। हादसे में चारों जख्मी हो गए। एम्बुलेंस के जरिए चारों को शाहबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपच...