रामपुर, दिसम्बर 15 -- तालाब की जमीन में आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने तालाब कब्जाने के आरोप में दो को नामजद करते हुए 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हलका लेखपाल की तहरीर पर की है। कार्रवाई के बाद से कब्जे का प्रयास करने वालों में खलबली मच गई। कई गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। बुधवार रात भुड़ासी गांव में आंबेडकर अनुयायियों ने तालाब की जमीन पर आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगा दिया था। गुरुवार को इसकी शिकायत ग्राम प्रधान राकेश लोधी ने डीएम से की। इसके बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। आनन-फानन फोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उनसे लोगों से बोर्ड हटाने को कहा। इस पर माहौल गरमा गया। लोगों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। भीम आर्मी ने गांव में डेरा डाल दिया। गुरुवार देर शाम अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.