गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा से सादात होते हुए वाराणसी के लिए परिवहन निगम की बस चलने से सादात के नागरिकों ने खुशी जताई है। इस रूट से रोडवेज बस संचालन पर मंगलवार को सादात बस स्टैंड पर एकत्रित काफी लोगों ने करीब पौने आठ बजे सुबह बस के आने पर चालक मुन्नी लाल यादव से सादात में बस के आने और सैदपुर तथा वाराणसी के किराया आदि के बारे में जानकारी ली। कंडक्टर अंकित यादव ने बताया कि सादात में सुबह 7.40 बजे बस पहुंचेगी। सैदपुर का किराया 28 रुपए और वाराणसी का किराया 120 रुपए है। यह बस शाम को वाराणसी से सादात आने की बजाय सैदपुर होते हुए सीधे गाजीपुर, जंगीपुर, मनिहारी होते हुए भुड़कुड़ा चली जायेगी। सादात नगरवासी अरविन्द गुप्ता, लक्की गुप्ता, अमन गोड़, विजय वर्मा गुड्डू, सुरेन्द्र मद्धेशिया, रमेश गोड़, धर्मवीर, अशोक, गोलू, म...