बरेली, दिसम्बर 26 -- बरेली। बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस ने यात्रियों को 6 घंटे इंतजार कराया। सुबह 6:35 बजे बरेली से चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 14321 शुक्रवार को 6 घंटा विलंब से दोपहर 12:35 बजे रवाना हुई। ट्रेन के अधिक लेट होने के चलते तमाम यात्रियों ने रेलवे में ऑनलाइन शिकायत कर नाराजगी भी जताई है। रेल अधिकारियों का कहना है, आला हजरत एक्सप्रेस गुरुवार की रात अत्यधिक लेट हो गई। यह ट्रेन सुबह शुक्रवार को 5:15 बजे बरेली जंक्शन आई। इसके बाद ट्रेन को वॉशिंग लाइन ले जाया गया। यहां करीब 5 घंटे साफ सफाई आदि कार्य किए गये। इसकी वजह से ट्रेन 6 घंटा विलंब से 12:35 बजे रवाना कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.