गाजीपुर, फरवरी 13 -- खानपुर। क्षेत्र के भुजेहुआ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह का भव्य आयोजन होगा। 14 फरवरी को सायंकाल हल्दी कार्यक्रम और जियापुर गांगी नदी तट पर गंगा आरती आयोजित की जाएगी। 15 फरवरी को शाम पांच बजे भुजेहुआ पुलिस चौकी से शिव बारात निकाली जाएगी, जो मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी। शाम 7 बजे गंगा आरती के साथ शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयोजक रामपुकार सिंह ने बताया कि मौधा बाजार, अनौनी, मेहनाजपुर, अठगांवा, खिदिरगंज, रामपुर और गौर से आने वाले भक्तों के लिए निःशुल्क मिनी बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बच्चों के लिए मंदिर परिसर में निःशुल्क झूले भी लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.