हाजीपुर, फरवरी 19 -- जंदाहा संवाद सूत्र स्थानीय मुनेश्वर सिंह चौक स्थित एक भुजा दुकान से रात्रि में अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिया। इस मामले में जंदाहा थाना के हीरपुर निवासी दुकानदार भिखारी दास ने अज्ञात चोर के विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि प्रतिदिन की भांति वह बीते दिन रात्रि में अपना दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि उनके दुकान में लगे दरवाजा को तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जब वह सुबह में अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा है तथा दुकान से दो गैस सिलेंडर, दो चूल्हा, एक बोरा बेसन, एक बोरा बादाम, दो टीन रिफाइन आदि समान गायब है। बताया गया है कि रात्रि में दुकान में लगे दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी ...