बदायूं, अगस्त 10 -- रक्षाबंधन के पर्व पर नदी में भुजरिया विसर्जन के दौरान युवक नदी में गिर गया। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोगों की सहायता पर युवक को पानी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे महावा नदी के हरदतपुर घाट पर हुआ। वैसे तो यह नदी जलविहीन रहती है लेकिन इस समय गंगा में आई बाढ़ के चलते कछला से नदी में वापसी आने के चलते पानी भरा हुआ है। शाम को काफी लोग भुजरिया विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे हुए थे। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी रिंकू ठाकुर 38 वर्ष पुत्र प्रेमपाल सिंह भी नदी पर गया था। पुल से अचानक संतुलन बिगड़ा और रिंकू नदी में गिर गया। यहां मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.