मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुशहरी, हिसं। मणिका हरिकेश पंचायत में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई कार्यों का भुगतान कर दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। मानशाही निवासी विशंभर सिंह की जमीन में पोखर उड़ाही कार्य में मजदूरों का भुगतान दिखाया गया, जबकि स्थल पर कोई कार्य नहीं किया गया। इसी तरह सुतीहारा में शिवचंद्र मिश्र के पोखर के बगल में नाला उड़ाही के नाम पर सरकारी राशि का भुगतान किया गया, लेकिन मौके पर न तो नाला है और न ही किसी प्रकार का कार्य दिखाई देता है। इसको लेकर हरिकेश पंचायत निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने डीएम को ईमेल कर शिकायत की है। वहीं, जलालपुर एवं मनिका हरिकेश पंचायत की सीमा से पावर ग्रिड तक नाला उड़ाही दिखाकर राशि का उठाव कर लिया गया है। ग्रामी...