उरई, मार्च 11 -- कालपी। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में चार करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क जगह-जगह टूटने लगी है। क्षतिग्रस्त हिस्से में विभागीय इंजीनियरों के निर्देश पर ठेकेदार कंपनी माइक्रो सरफेसिक ( केमिकल युक्त गिट्टी) को रातों-रात बिछाकर मार्ग को चिकना करने में जुटे हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2023 24 में शासन के द्वारा आवंटित चार करोड़ रुपये की धनराशि विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से आवंटित हुई थी। कालपी बाजार की पौने दो किमी लंबी, 14 इंच मोटी तथा 7 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का कार्य लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के इंजीनियरों की देखरेख में अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी आगरा के द्वारा कराया गया था। बताते हैं कि नवनिर्मित सीसी सड़क बनते ही जगह-जगह से उखड़ने लगी थी। उक्त मामले को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने संज्ञान में लेकर जांच कराई, जिसके बाद ठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.