रुद्रपुर, फरवरी 11 -- पंतनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि प्रशासन पर निर्माण कार्य का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कहा कि विवि में प्रस्तावित निदेशक शोध भवन के निर्माण कार्य का टेंडर उनकी फर्म को आवंटित हुआ था, जिसका अनुबंध मार्च 2025 में हुआ। उनके अनुसार विभागीय निर्देशों के तहत मिट्टी परीक्षण व स्ट्रक्चर डिजाइन तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। लगभग दो माह में एक लाइन की नींव भी डाल दी गई थी। सक्सेना का कहना है कि जून 2025 में उप निदेशक निर्माण द्वारा पत्र देकर कुलपति के आदेश का हवाला देते हुए कार्य रोकने को कहा गया, जिसके बाद से कार्य बंद पड़ा है। उनका आरोप है कि इस कार्य में करीब 70 लाख रुपये फंस गए हैं त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.