हापुड़, जुलाई 12 -- हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में वैक्सीन पहुंचाने वाले वाहन चालकों को जनवरी से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान नहीं किया है। जिस कारण शनिवार को वाहन चालकों ने टीकाकरण वैक्सीन गांवों में नहीं पहुंचाई। तीनों ब्लॉक के 125 सत्रों पर टीकाकरण बंद रहा। टीकाकरण सत्रों से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के देहात क्षेत्रों के गांवों में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आरआई वैक्सीन पहुंचाने के लिए वाहन चालक लगा रखे हैं। उक्त वाहन चालकों द्वारा ब्लॉक की सीएचसी से वैक्सीन गांवों में पहुंचाई जाती है। वाहन चालकों को जनवरी माह से लेकर अब तक खर्चे का भुगतान नहीं हुआ है। शनिवार को भुगतान नहीं होने के कारण वाहन चालकों ने कार्य नहीं किया। वाहन चालकों ने वैक्सीन गढ़, धौलाना और हापुड़ ब्लॉक के गांवों में नहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.