हापुड़, मई 29 -- हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में वैक्सीन पहुंचाने वाले वाहन चालकों को जनवरी से मई तक का स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान नहीं किया है। जिस कारण बुधवार को वाहन चालकों ने टीकाकरण वैक्सीन सत्रों पर नहीं पहुंचाई और दोनों ब्लॉक के 76 सत्रों पर टीकाकरण बंद रहा। जिस कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि सीएमओ ने शासन से बजट की डिमांड कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के देहात क्षेत्रों के गांवों में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आरआई वैक्सीन पहुंचाने के लिए वाहन चालक लगा रखे हैं। उक्त वाहन चालकों द्वारा ब्लॉक की सीएचसी से वैक्सीन गांवों में पहुंचाई जाती है। उक्त वाहन चालकों को जनवरी माह से लेकर अब तक खर्चे का भुगतान नहीं हुआ है। परिणामस्वरुप वाहन चालक परेशान हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भुगतान की मांग उठा रहे हैं। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.