आरा, जनवरी 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। सड़क निर्माण को लेकर जमीन की कीमत का भुगतान किए जाने को लेकर तरारी प्रखंड के महादेवपुर, शंकरडीह और तरारी में शिविर का आयोजन किया गया। तरारी सीओ सुमित कुमार यादव ने लगभग 26 अभिलेख तैयार किये और रैयतों से प्राप्त कागजात जे साथ अभिलेख भुगतान को लेकर भू अर्जन विभाग को भेजा जाएगा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि वैसे रैयतों की परेशानी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका संयुक्त परिवार है और अब तक अलग-अलग खाता नहीं खुल सका है। शिविर में हरसम्भव परेशानी दूर की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अंचल कार्यालय में भी कागजात दुरुस्त किये जायेंगे। भुगतान के लिए कागजात जमा करते समय बहनों अथवा बेटियों का हिस्सा बनता है तो सहमति के लिए शपथ पत्र देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.